Friday, 7 February 2014

                                             रियलिटी शोज की रियलिटी .......





बदलते जवाने के साथ टीवी के सेरिअल्स भी बदल रहे है, जहाँ कभी टीवी पर  सिर्फ  पारिवारिक ड्रामा ही पसंद किया जाता था आज वहा रियलिटी शो  का  बोल बाला है।  बढ़ते रियलिटी शो और दर्शको की इसके प्रति बढ़ाते  रुझान को  देख लगता है , कि  आज अधिक से अधिक लोग टीवी रियलिटी शो के लिए ही देख रहे है।

टीवी और रियलिटी शो आजकल एक-दूसरे के पर्याय बन गए हैं। ऐसा कोई भी टीवी चैनल नहीं है जिसमें कोई न कोई रियलिटी शो न आ रहा हो। मुद्दा यह है कि रियलिटी शोज़ के नाम पर सच दिखाने वाले इन कार्यक्रमों में असल में कितना सच और कितना झूठ (बुना हुआ) शामिल रहता है यह किसी को भी पता नहीं।  अक्सर ऐसा होता है जब रियलिटी शोज में कोई कंटेस्टेंट बाहर होता है , तो उसके साथ मानो सबके आँखों  आंसू बहने लगते है।  कभी - कभी को तो चीजो को  ऐसे पोर्ट्रेट किया जाता है  , कि देखने वाले ये भूल जाते है , कि ये टीवी है।  अपने शो कि टी आर पी बढ़ने केलिये चैनल वाले ऐसे भावनात्मक चीजो को दिखा कर ऑडियंस को अपनी और बांधे रहते है।



अधिकांश दर्शक इनके भावनात्मक ड्रामे और सनसनीखेज रोमांच की पकड़ में आ ही जाते हैं। सवाल यह उठता है कि क्या वाकई दर्शक इतने बुद्धिहीन हैं कि वे रियलिटी शो के सच और झूठ को समझ नहीं पाते?   इस बात को जानने के लिए मैं  अपने क्षेत्र के कुछ ऐसे युवाओ से मिला जो निरंतर रियलिटी शोज देखते है।  तो आइये जानते है क्या सोचते है आज के युवा ऐसे रियलिटी शोज पर  ?
ग्रेजुएशन की छात्रा अमीना से जब मैंने इस बारे में पूछा तो उनका कहना था , कि रियलिटी शोज वास्तव में रियल्टी बेस्ड होता है , क्योकि वो ऐसे - ऐसे लोगो को प्लेटफार्म देते है जो कभी उसके बारे में सोचा भी नहीं होता है।


आईटी के क्षेत्र में काम करने वाली दिव्या सामड़ कहती हैं- 'आज जितने भी रियलिटी शो दिखाए जा रहे हैं उनके पीछे शुद्ध व्यावसायिकता छुपी हुई है। हर चैनल वाले अधिक से अधिक मुनाफ़ा कमाने के लिए रियलिटी शोज में ऐसे  भावनात्मक ड्रामे करवाते रहते है।  बात सिर्फ भावनात्मक ड्रामे की ही नहीं बल्कि कई बार तो वो रियलिटी  शोज के  नाम पर समाज के सामने हिंसा , अपराध जैसी चीजो को परोसते है।  उदाहरणार्थ बिग बॉस को ही ले लीजिये।

 बी एम्  एम् कि छात्रा मनीषा राय  कहती है ,  अधिकांश लोग रियलिटी शो इसलिए देखते हैं कि इनमें उन्हें सामान्य, एकरसता वाले सीरियल्स से हटकर कुछ देखने को मिल जाता है। ऐसा नहीं है कि रियालिटी शो अच्छे या सच्चे नहीं हो सकते लेकिन अगर ऐसा हुआ तो इनमें से व्यावसायिकता को हटाना पड़ेगा, जो संभव नहीं है। हालाँकि मेरा यह भी मानना है कि कुछ रियलिटी शो प्रतिभाओं को मंच भी उपलब्ध करवाते हैं लेकिन फिर वही व्यावसायिकता आड़े आ जाती है और असल उद्देश्य कहीं खो जाता है।'



'देखा जाए तो साठ प्रतिशत से भी ज्यादा झूठ ही रियलिटी शो की बुनियाद होता है। कई बार तो आम दर्शक इसकी कल्पना भी नहीं कर सकते कि जो वो देख रहे हैं असल में वैसा कुछ है ही नहीं। फिर इसे भी रोमांच तथा सनसनी का तड़का लगाकर दिखाया जाता है। कुछ मिलाकर मामला पैसे कमाने का ही होता है।' -कहते है ग्राफ़िक्स डिज़ाइनर धीरज पाण्डेय।

पूजा मानती हैं कि वर्तमान में दिखाए जा रहे कई रियलिटी शोज का नकारात्मक असर समाज पर पड़ रहा है। खासतौर पर बच्चे इससे बहुत बुरी तरह प्रभावित हैं। गाने और डांस के कई रियलिटी शो ऐसे हैं जो बच्चों के नाम पर भावनाओं, रोमांच और दिखावे का ताना-बाना बुनते हैं और बच्चों को इस्तेमाल करते हैं।

 युवाओ की पतिक्रिया से जो एक बात साफ़ है वो है लाभार्जन का।  आज टीवी सिर्फ लाभ कमाने का एकमजबूत माध्यम है , और ये लाभ कमाने के रियलिटी शोज के प्रोदूसर्स एंड डिरेक्टर्स  ऑडियंस के भावनाओ संघ खेलते है।  साथ ही रियलिटी शोज के नाम पर  कभी झूठ कभी फरेब तो कभी  अपराध जैसी चीजो  को दर्शको के सामने  रखते  है।

Wednesday, 5 February 2014

                                               दूरदर्शन की यात्रा .......





टेलीविज़न एक ऐसा माध्यम है जो हमारी तीन मुलभुत चीजो की पूर्ति करता है। सूचना देना , शिक्षित करना व स्वस्थ्य मनोरंजन करना।  टेलीविज़न के माधयम से हम देश विदेश में होने वाले परिवर्तन से परिचित होते है। टेलीविजन पर दिखाए जाने वाले प्रोग्राम से जहाँ हमें विभिन्न प्रकार के संस्कृति , परम्परा के बारे में पता चलता है , वही दूसरी ओर ऐसे प्रोग्राम हमें शिक्षित भी करते है।  ऐसे विभिन्न प्रकार के कार्यकर्मो से हमारा  स्वास्थ्य मनोरंजन भी होता है।

  टेलीविज़न आज हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का एक अहम् हिस्सा बन गया है। हम अपने दिन की शुरुआत सुबह - सुबह टेलीविज़न पर आने वाले भक्ति गीतो से करते है। दोपहर के समय घर के काम धंधो को निपटाने के बाद घरेलु औरते अपना पसंदीदा सीरियल्स देखती  है।  शाम को  देश दुनिया में घट रही घटनाओ के बारे में जानकारी के लिए हम समाचार देखते है , वहीँ रात को थोड़े बहुत मनोरंजक कार्यक्रमो के साथ दिन का समापन होता है।



 भारत में टेलीविज़न की शुरुआत २० वीं शताब्दी के मध्य में हुआ।  भारत में टेलीविज़न की औपचारिक शुरुआत १५ सितम्बर १९५९ को हुआ , पर १९५६ में दिल्ली में यूनेस्कोके साथ हुयी एक बैठक में यूनेस्को  द्वारा २०००० डॉलर की आर्थिक मदद से दूरदर्शन की शुरुआत भारत में हुयी।  इस तरह अगर हम देखे तो भारत में दूरदर्शन की शुरुआत का श्रेय यूनेस्को को जाता है।  यूनेस्को ने दिल्ली बैठक के दौरान टेलीविज़न की शिक्षा , ग्रामीण विकास तथा सामुदायिक विकास में विशेष भूमिका बतायी।  और भारत  को एक चैनल खोलने की सलाह दी।

 इस बैठक के तीन वर्ष बाद भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद ने १५ सितम्बर १९५९ को दिल्ली में दूरदर्शन की सेवा का विधिवत उद्घटान किया। भारतीयो के लिए १९६० का दसक किसी चमत्कार से कम न था।  अब तक जिनके मनोरजन का माध्यम सिर्फ फिल्मे हुआ  करती थी , अब उन्हें   दूरदर्शन भी विकल्प में मिल गया था।   प्रारंभिक दौर में दूरदर्शन पर सिर्फ एक घंटे का कार्यक्रम प्रसारित  होता था , और ये सप्ताह में सिर्फ दो बारआते थे।

 दूरदर्शन ने अपनी शुरुआती कड़ी में ही जो बड़ी सफलता प्राप्त की वो था गणतंत्र दिवस का सीधा प्रसारण।  १९६० में दूरदर्शन ने पहली बार लाल किले से सीधा प्रसारण देश के कोने - कोने में किया था।   दूरदर्शन की यात्रा में १९८० का दसक भी बड़ा महत्वपूर्ण मना जता है।  अबतक जो दूरदर्शन पर श्वेत श्याम प्रसारण होता था अब वो रंगीन हो गयी थी।  अब धीरे - धीरे कार्यक्रमो की भी संख्या बढ़ गयी थी।  ये वो समय था जब दूरदर्शन धीरे - धीरे देश के कोने - कोने में अपना पांव पसारना शुरू कर दिया था।




७ जुलाई १९८४ का दिन दूरदर्शन के लिए बहुत ही बड़ा था।  आज के दिन दूरदर्शन ने अपना पहला धारावाहिक "हम लोग"  का प्रसारण किया था।  और जो सबसे बड़ी बात थी वो थी ये कहानी पूर्णतः स्वदेशी थी।  ये कहानी प्रसिद्ध साहित्य्कार डॉ मनोहर जोशी द्वारा लिखित थी।  इसी दसक में जो दूरदर्शन ने एक और सफलता प्राप्त की , वो था एक और चैनल का।  जी हां अब तक जो भारत में सिर्फ एक चैनल हुआ करता था वो बढ़कर दो हो गया।  १७ सितम्बर १९८४ को दूरदर्शन ने अपने दूसरे चैनल डीडी २ की शुरुआत की।   १९९९ में कारगिल युद्ध के दौरान लोगो की समाचारो में रूचि देख दूरदर्शन ने डीडी २ का नाम बदलकर २००३ में डीडी न्यूज़ कर दिया।  डीडी न्यूज़ दूरदर्शन की २४ घंटे समाचार प्रसारित करने वाली सेवा है।

 आगे चलकर दूरदर्शन ने कई और चैनल अपने साथ जोड़े  जिसमे डीडी स्पोर्ट्स , डीडी भारती , डीडी इंडिया इत्यादि मुख्य है।   वर्तमान में दूरदर्शन का मजा इंटरनेट पर भी उठाया जा सकता है , साथ ही दूरदर्शन मोबाइल पर भी उपलब्ध है।

आज दूरदर्शन सांस्कृतिक , सामाजिक , शैक्षिक , वैज्ञानिक व स्वास्थ्य सम्बन्धी ,  हर प्रकार के प्रोग्राम व चैनल अपने दर्शको के लिए उपलब्ध करा रही है।  हालांकि केबल टीवी के आने के बाद दूरदर्शन की लोकप्रियता में कुछ उतार चढ़ाव आये है , फिर भी आज  दूरदर्शन  की पहुच पूरे भारत के ८० % से ऊपर तक के  क्षेत्र तक है , वहीँ पूरी जनसंख्या के ९१ % से ऊपर तक के लोगो तक।

Wednesday, 2 October 2013

                                      भारत में प्रदूषण ........ 




 प्रदूषण एक ऐसा शब्द है जिसके नाम मात्र से ही  मन में विभिन्न प्रकार के रोग  आने लगते है।  बढ़ते  प्रदूषण से न केवल इंसानों  का बल्कि तमाम जीव जन्तुओ का जीवन खतरे में पड़ता है।  आज देश में बढ़ रहे प्रदूषण से लोगो  में विभिन्न प्रकार के जानलेवा रोग जन्म ले रहे है।  वैसे तो वातावरण में कई प्रकार के प्रदूषण है पर उनमे से कुछ  ऐसे है जिनका हमारे स्वास्थ्य पर बहुत नुकसानदेह प्रभाव होता है। जिसके बारे में निचे जानकारी दी गयी है।
 
वायु प्रदूषण

शहरीकरण और औद्योगिकीकरण से भारत की वायु गुणता में अत्यधिक कमी आयी है। विश्वभर में 30 लाख मौतें, घर और बाहर के वायु प्रदूषण से प्रतिवर्ष होती हैं, इनमें से सबसे ज्यादा भारत में होती हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार भारत की राजधानी दिल्ली, विश्व के 10 सबसे अधिक प्रदूषित शहरों में से एक है। सर्वेक्षण बताते हैं कि वायु प्रदूषण से देश में, प्रतिवर्ष होने वाली मौतों के औसत से, दिल्ली में 12 प्रतिषत अधिक मृत्यु होती है।

एक अलग अध्ययन के अनुसार, भारत का सकल घरेलू उत्पाद पिछले दो दषकों में 2.5 प्रतिषत बढ़ा है, वाहनों से होने वाला प्रदूषण 8 प्रतिषत बढ़ा है जबकि उद्योगों से बढ़ने वाला प्रदूषण चौगुना हो गया है। भारत के प्रदूषणों में वायु प्रदूषण सबसे अधिक गम्भीर समस्या है। यह कई रूपों में हो रहा है जैसे- वाहनों से निकलने वाला धुऑं, उद्योगों से अषोधित औद्योगिक धुऑं, औद्योगिकीकरण के अतिरिक्त बढ़ते शहरीकरण से नये-नये औद्योगिक केन्द्र खुल गये हैं पर उनके लिए आवश्यक नागरिक सुविधाओं तथा प्रदूषण नियंत्रण के तरीकों का विस्तार नहीं हुआ है।

वायु प्रदूषण नियंत्रण के लिए आवश्यक प्रावधानों को दिल्ली जैसे शहर में पूर्णरूपेण लागू कर पाना काफी मुश्किल कार्य है। फिर भी इस दिशा में कार्य जारी है। विशेष रूप से सी.एन.जी. गैस के प्रयोग ने, इस दिशा में उल्लेखनीय कार्य किया है पर भविष्य में वाहनों की संख्या के लगातार बढ़ने की सम्भावना से, जुड़े हुए सरकारी प्रयासों की तथा प्रदूषण नियंत्रण प्रावधानों को कठोरता से लागू करने की आवश्यकता है।

पानी का प्रदूषण तथा बर्बादी

पानी के प्रदूषण के कई स्रोत हैं। सबसे अधिक प्रदूषण शहरों की नालियों तथा उद्योगों के कचरे का, नदियों में प्रवाह से फैलता है। वर्तमान में इसमें से केवल 16 प्रतिषत को ही शोधित किया जाता है और यही नदियों का जल अन्तत: हमारे घरों में पीने के लिए भेज दिया जाता है। जो कि अत्यधिक दूषित तथा बीमारी उत्पन्न करने वाले जीवाणुओं से भरा होता है। कृषि मैदानों से निकलने वाले कूड़े-कचरे को भी, नदियों में डाल दिया जाता है इसमें खतरनाक रसायन तथा कीटनाषक, पानी में पहुँच जाते हैं।

पिछले पचास वर्षों में उद्योगों का निरन्तर विस्तार हुआ है। कुछ उद्योगों में जल प्रदूषण, जैविक प्रदूषक तथा जहरीले कचरे के रूप में अधिक सघन है। खाद्य उत्पाद तथा औद्योगिक रसायन बनाने वाले, उद्योगों में यह ज्यादा पाया जाता है। वास्तविकता यह है कि ''गंगा क्रिया योजना'' के अन्तर्गत पड़ने वाले अधिक से अधिक उद्योगों के जल शोधित यंत्र नहीं लगे हैं। बड़े उद्योगों ने तो अपने औद्योगिक कचरे के निस्तारण के उपाय किये हैं पर छोटे तथा मध्यम दर्जे के उद्यागों ने इन पर होने वाले व्यय को देखते हुए, इसे नहीं अपनाया है। उनका लाभ की स्थिति में न होना या बहुत कम लाभ होना भी, इसमें बाधक है।

रासायनिक प्रदूषण

तेजी से विकसित हो रहे औद्योगिक देशों जैसे भारत में, स्थानीय जनता को प्रदूषण से होने वाले खतरों को अनदेखा कर दिया जाता है। भोपाल की गैस-त्रासदी इसका एक उदाहरण है।

रासायनिक प्रदूषण को पूरे देश में तेजी से अनुभव किया जा रहा है। यह पाया गया है कि गैर औद्योगिक क्षेत्रों की तुलना में, औद्योगिक क्षेत्रों में तरह-तरह के कैन्सर, विभिन्न त्वचा की बीमारियाँ, जन्मजात विकृतियों, आनुवांशिक असामनता भी लगतार बढ़ रही है, स्वाभाविक साँस लेने की, पाचन की, रक्त बहाव की, संक्रामक आदि बीमारियों में चौगुना बढ़ोत्तरी हुयी है।

भारत सकरार की 'नेशनल जियाफिजिकल रिसर्च लैबोरेटरी' के सर्वेक्षण के अनुसार, 1970 के दशक के साथ ही औद्योगिकीकरण ने भारत के शान्त मैदानों, झीलों, झरनों का परिदृश्य बदल दिया है जहरीले भारी रासायनिक तत्वों से धरती के अन्दर का जल, निरन्तर प्रभावित हो रहा है।
                                वर्तमान भारत और सुपर पॉवर का सपना




  भारत उन  विकासशील देशो की श्रेणी में आता है  जो  तेज़ी से विकास कर रहे  है  ।  जिसे २०३० तक सुपर पॉवर के नाम से जाना जाएगा , आने वाले समय में  जिसका डंका हर देश में बजेगा , हर कोई इस देश की सफलता एवं उपलब्धियों  को सराहेगा।  कुछ ऐसा ही सपना हम सब सजा रहे है , पर क्या वास्तव में ये सपना हकीकत बनेगा ? अगर आज हम अपने वर्तमान की स्थिति  को देखकर इस बात का अनुमान लगाये तो आने वाले १७ सालो में क्या बल्कि कई सालो में भी हम इस सपने को साकार नहीं कर पाएंगे।

    आजादी के ६ दसको बाद भी देश की स्थिति में कुछ ज्यादा सुधार नहीं हुआ।  हम उस भारत के निवासी है जहाँ आजादी के इतने लम्बे समय  बाद भी साक्षरता दर ७४ % है  आजादी के बाद से अब तक कई लोग देश की सत्ता में आये गए पर  देश की साक्षरता दर में बहुत ज्यादा बढ़ोतरी नहीं कर सके।  देश के युवा नौकरी के तलाश में दर - दर की ठोकरे खा  रहे है  और हतोत्साहित हो कर या तो  आत्महत्या कर लेते है या अपराधिक गतिविधियों में शामिल हो जाते है।  पूरे विश्व में युवाओ की सबसे ज्यादे संख्या  हमारे देश में है , पर अफ़सोस इस बात का है कि ये युवा सिर्फ भीड़ बढाने का काम करते है , और इसमें उनका कोई दोष नहीं  है बल्कि देश के नीति नियंता इसके लिए जिम्मेदार है। देश की महिलाओं को स्वतन्त्रता के नाम पर घर की चार दीवारियो के भीतर रखा जाता है।  आज भी अधिकांश महिलाओं के बारे में  फैसला उसके परिवार के लोग लेते है फिर चाहे इसमें उसकी ख़ुशी हो या समझौता।  कहने को तो संविधान लड़का - लड़की को बराबर अधिकार दिया है पर ये अधिकार केवल पन्नो में ही सीमित है।

    वर्तमान भारत की स्थिति ये है की कोई महिला  बाहर निकले तो उसकी सलामती के लिए घर वाले उसके साथ अलग से एक दो सदस्य भेजते है और हर दस मिनट में उसकी सलामती की खबर लेते रहते है।  देश के नीति नियंता जिनके ऊपर  देश के विकास सम्बंधित जिम्मेदारी है वो अपनी ताकत का दुरुपयोग कर कभी २ जी , कोल माइन , कॉमन गेम तो कभी एन आर एच एम् जैसे घोटालो से देश का दिवाला निकालते है।  दिन प्रतिदिन रुपये की गिरती हालत एवं  बढती महंगाई लोगो  का जीना मुश्किल कर  दिया है , देश की जी डी  पी अब तक के अपने सबसे निचले स्तर ४.४० पर आ गयी है।  यही नहीं देश के भविष्य कहे जाने वाले बच्चे ढाबे पर चाय देने  व सड़क पर लोगो के सामने हाथ फैलाने को मजबूर है , देश के ४२% बच्चे कुपोषण के शिकार है।

 देश की सरकार लोगो को उनका हक देने के जगह उन्हें अधिक गरीब कम गरीब की श्रेणी में बाटकर  चुनावी लोलीपोप से उनका पेट भरने की कोशिश में लगी है।  राजनेता राजनैतिक स्वार्थ के लिए कभी दुर्गा शक्ति नागपाल जैसे इमानदार अधिकारी को सस्पेंड करते है तो कभी फैजाबाद , मुज्जफरनगर जैसे सांप्रदायिक दंगो को जन्म देते है । यही नहीं देश के संविधान के अनुसार लोगो को वाणी एवं अभिव्यक्ति की स्वतन्त्रता मिली है पर  कोई किसी के खिलाफ अपनी अभिव्यक्ति जाहिर करे तो उसे जेल जाना पड़ता है।

 ऐसे  ही न जाने कितनी समस्याएं हमारे देश में है , और जब तक इन समस्याओं को खत्म नहीं किया जा सकता सुपर पॉवर का ये सपना सिर्फ सपना ही रह जाएगा।  
                                          बयानों  पर बेबुनियादी आक्रमण .......



आज के वर्तमान  राजनीति का  परिदृश्य पूरी तरह बदल गया है।  आज के राजनीति में रहना एवं लम्बे समय तक बने रहने के लिए नेताओं को बड़ी मशक्कत करनी होती है।  वर्तमान राजनीति  का जो मुख्य आधार एवं मुख्य कड़ी है वो है किसी  की बातों को तोड़मरोड़   अपने स्वार्थपूर्ति के लिए कहना। बात में कितनी सच्चाई कितनी नैतिकता  हो  इससे मतलब नहीं होता , बल्कि मतलब इससे  होता है कि राजनेताओ को  ऐसी बातो से  उन्हें कितना फायदा होता है।  ऐसा ही हुआ जब गुजरात के मुख्यमंत्री  व भाजपा  प्रधानमंत्री पद  उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली में आयोजित एक विशाल रैली को संबोधित किया।

     रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि ' पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने भारतीय प्रधानमंत्री को 'देहाती औरत ' कहा   किसी भी देश के लिए उस देश का प्रधानमंत्री  मुख्य व्यक्ति होता है, देश की पहचान व नेतृत्व  प्रधानमंत्री  के द्वारा होती  है , ऐसे में भारतीय प्रधानमंत्री को देहाती औरत कहने से बड़ा हमारे देश का अपमान और कुछ हो ही नहीं सकता। नवाज शरीफ द्वारा भारतीय प्रधान मंत्री को देहाती औरत कहने के पीछे राजनीती में माहिर मोदी ने बड़े  चतुराई से इसको कांग्रेस के अन्दर मतभेद का जामा पहना दिया।  मोदी ने कहा कि पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ऐसा दुस्साहस इसलिए किये क्योंकि प्रधानमंत्री की खुद उनकी ही पार्टी में कोई इज्जत  नहीं है , तो हम दुसरे देश के लोगो से क्या अपेक्षा करेंगे ? इसबात  की पुष्टि करने के लिए राहुल गाँधी द्वारा  हाल  ही में संप्रग द्वारा लाये गए आध्यादेश पर प्रधानमंत्री को बकवास करने की बात का  हवाला देते हुए कहा जब पार्टी के  युवा नेता व उपाध्यक्ष  खुद अपने प्रधानमंत्री को नोंसेंस कहते है तो दूसरो की हम क्या बात करें ?

     मोदी के इस संबोधन से सिर्फ सियासी गलियारे  ही नहीं  बल्कि पूरे भारत में ये एक चर्चा का विषय बन  गया। दिल्ली रैली में  मोदी ने  नवाज शरीफ द्वारा भारतीय प्रधानमंत्री को देहाती औरत कहने की बात को अपने संबोधन का सबसे  बड़ा हथियार बना  लिया।  पर यहाँ दो बात गौर करने की है कि बताया जाता है कि डॉ मनमोहन सिंह के बारे में विवादास्पद   बयान नवाज शरीफ न्यूयोर्क में 'जियो टीवी' के एंकर हामिद मीर व एन दी टीवी ग्रुप एडिटर बरखा दत्त के साथ निजी बात चित के दौरान कही पर   इन दोनों पत्रकारों ने इस बात की पुष्टि की है क़ि पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने ऐसा कुछ भी आपत्तिजनक बात नहीं कही है।  दूसरी बात ये गौर करने की है , क़ि कुछ दिन पहले संसद के मानसून सत्र के दौरान भाजपा नेता ने प्रधानमंत्री डॉ  मनमोहन  सिंह को चोर बताया था , तब  मोदी को प्रधानमंत्री एवं उनके साख के बारे में ख्याल नहीं आया  , कि इससे हमारे देश के प्रति लोगो की क्या मनोदशा होगी।
     राजनीति  में आज कल बयानों पर बेबुनियादी आक्रमण का दौर सा चल गया है।  किसी की भी बातो को तोड़ मरोड़ कर बताना आज की राजनीति का ट्रेंड बन  गया है। 

Tuesday, 1 October 2013

                           अमेरिका तय करेगा भारत का अगला प्रधानमंत्री ...

       

 भले ही भारतीय राजनीति  में  राहुल गाँधी एवं नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने की जंग छिड़ी हो पर , भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा ये अमेरिका तय करेगा।  जी हाँ चौकिये मत भारत के दो सबसे बड़े राजनितिक दल कांग्रेस एवं भाजपा चुनावी गुर एवं चुनावी प्रचार के तरीके अमेरिचाअ से सिख रहे है।  एक इनफार्मेशन के अनुसार जहां एक ओर कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा की सलाहकार 'स्टीफनी कटर' से प्रधानमंत्री बनाने के गुण सिख रहे है।  अब जब देश के बड़े राजनितिक दल कांग्रेस  विदेशो से राजनीती के गुण  सिख रहे है तो ये बात भाजपा को कैसे पचती ? तभी तो भाजपा भी चुनावी दाव  - पेंच सीखने  अमेरिका जा पहुचा।

   एक रिपोर्ट के अनुसार गुजरात के मुख्य  मंत्री व भाजपा प्रधानमंत्री  पद  के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी खुद को भारत का अगला प्रधानमंत्री  बनाने का ठिका अमेरिका के ही एक लाबिंग  कंपनी एवं पी. आर. एजेंसी 'एप्को वर्ल्ड वाइड' को दे रखा है।   फेसबुक से लेकर कॉमिक्स  बुक एवं रेडियो से लेकर टेलीविज़न तक हर जनमाध्याम  पर नरेन्द्र मोदी का डंका पिटवाने वाली ये एप्को पी आर कपानी ही है। ये एप्को कंपनी वही है जो नरेन्द्र मोदी के गुजरात मॉडल को पुरे विश्व में चर्चा का विषय बनवा दिया था जिससे प्रभावित हो देश की ही नहीं वरन विदेशो की भी बड़े  - बड़े  उद्योगपति  गुजरात में अपनी कंपनी डालने को सोचने लगे।   यही नहीं एप्को कंपनी नरेन्द्र मोदी को भारत का प्रधानमंत्री बनवाने के लिए ७०० करोड़ रुपये का चुनावी मदद भी करवा रही है।

    मोदी के सारे  चुनाव प्रचार की तैयारी मोदी के भाषण  उनकी रैली इत्यादि सभी कामो का जिम्मा ये एप्को कंपनी ही उठा रही है।  मोदी की लोकप्रियता को बढाने के लिए कंपनी ने मोदी के नाम पर गेम भी बनायीं है जिसमे नरेन्द्र मोदी भ्रष्टाचार को मरते हुए दिखाए गए है।  इस कपानी का  मोदी के साथ २००७ के आस - पास नाता जुदा  है, शुरूआती समय में कंपनी सिर्फ मोदी के लिए काम करती थी पर मोदी कहने पर अब ये पुरे भाजपा के लिए काम कर रही है।

   बात यहाँ गौर फरमाने की है कि ये वही मोदी है जो अंग्रेजी विरोधी माने जाते है , और इनके पार्टी के शीर्ष नेता व  भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह का कहना है कि  भारत को सबसे अधिक अंग्रेजी भाषा से  छति  पहुची है इस भाषा ने हमारी संस्कृति एवं हमारे समाज पर बड़ा ही नकारात्मक प्रभाव डाला है। एक ओर  जहाँ पार्टी के नेताओं का ऐसा मानना है वही दूसरी ओर  खुद  के स्वार्थ पूर्ति के लिए उसी अंग्रेजी लोगो एवं भाषा का प्रयोग कर रहे है।  
                                                                 नादानी..... 

नादानी एक ऐसा शब्द है जो हम सब के जिन्दागी के साथ जुड़ा  है।  मै  आप हम सब  कभी ना कभी छोटी बड़ी नादानी करते रहते है , और बेसक हमें उसका हिसाब भी चुकता करना पड़ता है। हमारी  नादानी कभी सिर्फ हमारे लिए तो कभी हम सब के लिए मुसीबत बन जाती है।  गलती कोई एक करता है और सजा हम सबको भुगतना पड़ता है। ऐसी ही एक छोटी सी नादानी की कहानी आज मै  आप  को बात रहा हूँ  जिसका परिणाम बहुत बुरा था।

      कुछ साल पहले खुशहालपुर गावं में ग्राम प्रधान चुनाव का माहौल था , हर गली ,चौराहे और नुक्कड़ पर चुनाव को लेकर चर्चाये चल रही थी। चुनावी बिगुल बजते  ही सभी उम्मीदवार अपने लोक लुभावने वादों को लेकर जनता जनार्दन के घर की ओर चल पड़े थे । खुशहाल पुर गावं में पंद्रह सदस्यों वाले कन्हैया लाल के ऊपर सभी प्रत्याशियों की नजर थी। भला हो भी क्यूँ न…… आखिर सवाल पंद्रह वोटों का जो है ? चुनावी मैदान में मुख्य  रूप से दो प्रत्याशी आमने सामने थे , जिसमे पहला नाम दो बार से लगातार प्रधान रहे सेठ दीनानाथ और दूसरा नाम गावं का एक किसान भोला राम था।  सेठ दीनानाथ जितना ही नाम से बड़ा है  उतना ही दिल से छोटा। दिना नाथ के पास कई एकड़ जमीन , तबेला एवं गल्ले  की दुकान  है  जिसके दम पर वो अपनी राजनीती सिद्ध करता है। गावं में रहने वाले दबे - कुचले वर्गो के लोग उसकी दिहाड़ी मजदूरी करते थे , जिसके बदले में दिना नाथ उनको राशन का सामान देता था।  जहाँ एक ओर दिना नाथ किसानो से अधिक काम लेता था वहीँ राशन  देते समय वजन में चुना भी लगता था। चुनाव के दुसरे प्रत्याशी भोलाराम के पास लोगो को देने के लिए कुछ भी न था , सिवाय  उसकी इमानदारी एवं कुशल व्यवहार के।

      दोनों प्रत्यशियों ने चुनावी प्रचार के लिए जम  कर पसीने बहाये  और अपने अपने तरीको से गावं वालो को अपने पाले में लाने की कोशिश की। मतदान से ठीक  एक दिन  पहले सेठ दीनानाथ ने अपने पैसे का दम दिखाया और हर किसी को तोहफे देकर खरीदना चाहा , पर पिछले दस सालो से दीनानाथ के लूट खसोट एवं ढुलमुल रवैये से जूझ रहे गावं वाले किसी तरह दीनानाथ से छुटकारा पान चाहते थे। हालाँकि उनमे से कुछ दीनानाथ के बहकावे में आ गए पर दिना नाथ का सबसे बड़ा निशाना कन्हैया लाल का परिवार था। मतदान वाली सुबह से पहले दीनानाथ कन्हैया के घर पर पहुंचा और नोटों की कुछ बण्डल उसके हाथो में देते हुए कहा कि ' जितने के बाद तुम्हारी  बेटियों की शादी एवं लडको के  नौकरी की जिम्मेदारी मेरी '

     समय की मार एवं गरीबी से बेहाल कन्हैया को कुछ भी ना सुझा और तुरंत पैसो को जेब में रख लिया और दीनानाथ को भरोसा दिया कि उसके घर का सारा वोट दीनानाथ को जाएगा। अब सेठ पूरी तरह आश्वस्त हो गया था कि उसकी जीत पक्की है। आखिर कार मतदान  का दिन आ गया लोग भरी संख्या में मतदान किये।  मतदान के बाद सबका  ध्यान चुनाव परिणाम की तरफ था। सबके होश उड़ गए जब उन्हें पता चला कि दीनानाथ बारह मतों से विजयी हो गया। अब दीनानाथ के ख़ुशी का ठिकाना ना रहा और वो अपने जीत के जश्न में डूब गया उधर दूसरी ओर गरीब भोला नाथ के साथ - साथ गावं वालो की  भी उम्मीदों  का सूरज ढल गया।
    कुछ दिनों बाद जब गावं के लोग दीनानाथ के पास स्कूल व हैंडपंप को बनवाने को लेकर उसके किये हुए वादे की याद दिलाने पहुचे तो , दीनानाथ सब कुछ भूलते हुए आक्रामक तेवर में लोगो से कहा कि कैसा स्कूल कैसा नल ? इस चुनाव में मेरे पूरे दस हजार रुपये खर्च हुए है , जब तक मै  उन पैसो की भरपाई नहीं कर लेता गावं के विकास के बारे में सोच भी नहीं सकता। दीनानाथ की बातें सुनकर लोगो को बड़ा आघात पहुंचा , पर वो कर भी क्या सकते थे ?  गावं वालो से छुपकर कन्हैया जब दीनानाथ से अपनी बेटियों की शादी के बारे में पूछा तो दीनानाथ ने खिल्ली उड़ाते हुए कहा कि कैसा वादा  ?  तेरे एक - एक वोट को मैंने खरीदा है जा जाकर खेतो के बाकी काम पूरा कर। ये सुनकर कनहैया  लाल अपने किये पर फफक - फफक कर रोने लगा और तब उसे एहसास हुआ कि  कैसे उसकी  एक छोटी सी नादानी उसके घर और पुरे गावं के लिए अभिशाप बन गयी।

     याद रहे कि २०१४ का आम चुनाव आने वाला है , और सेठ दीनानाथ की तरह कई प्रत्यासी हमारे सामने होंगे। " उंगली पर लगाने वाला ये छोटा सा निशान  देश के मस्तिषक पर तिलक भी लगा सकता है और कलंक भी "