Sunday, 16 February 2014

                         बिग बॉस आठ होस्ट करेंगे रणवीर सिंह .....




 कहते है ऊपर वाला जब भी देता है छप्पर फाड़ के देता है , इस बात को और सीधे तरीके से समझने के लिए आप अब रणवीर सिंह का ही उदहारण ले लीजिये।  पहली ही फ़िल्म से लोगो के  दिल में अपनी जगह बना लिए रणवीर इन दिनों मोस्ट वांटेड एक्टर  हो गए है।  रणवीर कि इसी लोकप्रियता को देखते हुए बिग बॉस आठ के होस्टिंग की जिम्मेदारी सलमान खान कीजगह  उन्हें सौपी गयी है।

 इन दिनों रणवीर की सिक्स पैक ऐब्स पर्सनैलिटी और उनकी  कुछ दिन पहले  आई फिल्म 'राम-लीला' ने उन्हें खासा पॉप्युलर बना दिया है। वहीं, वह बॉलिवुड के नए उभरते स्टार भी हैं। इसी कारण प्रॉडक्शन हाउस भी उन्हें साइन करने में इंट्रेस्ट दिखा रहा है।

आजके युवा लड़को  में रणवीर की  तरह दिखने होड मची है , तभी तो कोई उनका मूंछ , तो कोई बाल तो कोई चलने का स्टाइल कॉपी  कर रहा है।  कहा जा रहा था कि बिग बॉस आठ को सलमान के जगह  रणवीर  होस्ट करते दिखेंगे।  रणवीर के नाम से पहले सबको लगा कि रणवीर कपूर शो में दिखेंगे , पर जैसे ही पता चला कि ये रणवीर कपूर नहीं बल्कि रणवीर सिंह है रणवीर के दोस्तों के ख़ुशी का ठिकाना नहीं रहा।

रणवीर का ये पहला शो होगा जिसमे वो बतौर होस्ट नजर आएँगे।  रणवीर भी इस बात से काफी खुश है , कि उन्हें बिग बॉस जैसा शो होस्ट करने को मिल रहा है।  बड़े परदे पर अपनी अभिनय का लोहा मरवाचुके अब रणवीर छोटे परदे पर भी अपनी बह बायीं लुटाने को तैयार है।

बताया जा रहां है कि रणवीर सिर्फ सलमान का शो ही नहीं बल्कि एक और खान यानि  शाहरुख़ की एक फ़िल्म भी छीन ली है।  दरसल रणवीर इस समय  आदित्य चोपड़ा की एक  फिल्म कर रहे हैं, जिसे पहले एसआरके कर रहे थे, पर रणवीर कि बढाती लोकप्रियता को देखते हुए ये मूवी रणवीर कि झ्होली में चली गयी।

 रणवीर की डिमांड को देखते हुए तो यही लग रहा है कि आने वाला टाइम इन्हीं का हो सकता है। आखिर खान्स के प्रॉजेक्ट्स में जो हाथ साफ कर रहे हैं! वैसे भी, रणवीर डांस से लेकर ऐक्टिंग, सभी में माहिर हैं। वहीं, उनका एंटरटेनिंग स्टाइल भी दर्शकों को खूब पसंद आता है। इसी कारण उनकी डिमांड को देखते हुए कई प्रड्यूसर और डायरेक्टर की डिमांड लिस्ट में उनका नाम सबसे ऊपर होता जा रहा है।

अच्छा है रणवीर लगे रहिये आने वाले समय में बॉलीवुड पर सिर्फ  आपका ही राज होगा।

                         बहु घर की  लक्ष्मी होती है : नीलू वाघेला 



सीरियल दीया और बाती में भाभो का किरदार निबाने वालीं नीलू वाघेला बहू को लेकर क्या सोचती हैं, इस बारे में जब उनसे पूछा गया कि घर बनाने में ज्यादा जिम्मेदारी किसकी है, बहू की या घरवालों की, तो उन्होंने कहा...

घर की बहू या बहू का घर? सवाल बड़ा है और बेहद जरूरी भी। आखिर एक नए घर की शुरुआत बहू के आगमन से ही होती है। आमतौर पर होता यह है कि एक घर से दूसरे घर में बहू लाई जाती है। उस पर जिम्मेदारी होती है कि वह उस घर के तौर-तरीकों को समझे और हर तरह के समझौते करे। लेकिन असल में होना इसके उलट चाहिए, क्योंकि घर तो बहू का ही होता है। इसीलिए तो बहू को घर की लक्ष्मी कहते हैं।

हालांकि यहीं से बहू की जिम्मेदारी भी शुरू हो जाती है। उस नए घर का अपना घर मानने की, उस घर और घरवालों को अपनाने की। यह बहू के ही हाथ में है कि वह इस नए घर को कितनी जल्दी और कितनी खूबसूरती से अपना घर बना लेती है।

 साथ ही घरवालों की भी जिम्मेदारी बनती है कि वह खुले मन से बहू का स्वागत करे, न कि केवल दिखावे के लिए। उसे यह अहसास न होने दे कि यह उसका घर नहीं है। क्योंकि ताली एक हाथ से नहीं बजती। केवल बहू ससुराल को अपना घर मान ले या सास को मां मान ले, वही काफी नहीं है। सास को भी उसे बेटी मानना पड़ेगा।

वैसे यह करना दोनों के लिए इतना आसान नहीं है। न ही अपना घर-परिवार, मां-पिता, भाई-बहन छोड़कर आने वाली बहू के लिए नए घर को अपना घर मान लेना और नए परिवार को अपना परिवार मान लेना आसान है, न ही सास के लिए इस नई सदस्य को अपना घर सौंप देना आसान है। हर घर का अपना तौर-तरीका, रीति-रिवाज होता है। अब इसे समझना और अपनाना हो या इसमें कुछ बदलाव लाना हो, दोनों में समय लगता है।

 लेकिन मैं तो यही कहती हूं कि घर में सुकून और खुशहाली तभी आ सकती है जब बहू भी नए घर को अपना घर मान ले और घरवाले भी घर को बहू का मान लें।a
  कॉमेडी नाइट्स विद कपिल के घर में शहनाई, कपिल को मिल  फूफा ..



देश की सबसे चर्चित बैचलर , हॉट , कमसीन , ग्लैमरस पिंकी बुआ को आखिरकार उनका जीवन साथी और कपिल को फूफा मिल ही गया।  सालो की मन्नतो का असर दिखा और कपील के घर में भी शहनाई बजी।  कॉमेडी नाइट्स विद कपिल में कपिल की बुआ पिंकी को उनका पति मिल गया है।  शो में  बुआ की शादी सबसे बड़ा मुद्दा था जो आखिरकार सुलझ गया।

बुआ हमेशा से अपनी शादी को लेकर बहुत ज्यादा परेशान थीं। सेट पर जो भी मेहमान आता था, वह उसी से शादी के सपने देखने लगती थीं। लेकिन उनकी शादी हो नहीं पा रही थी! अब बुआ के दूल्हे की तलाश खत्म हो गई है, क्योंकि उन्होंने गोल्डन भाई के साथ शादी करने का फैसला कर लिया है।

बुआ की शादी हो जाने से कपिल भी काफी खुश है , क्योकि बुआ के लिए लडके को लेकर वो काफी चिंतित थे।  पिंकी बुआ गोल्डन भाई को पति के रूप में पाकर फुले नहीं समा रही है।  वो उनके साथ अपनी जिंदगी को हसी - ख़ुशी बिताने को काफी उत्साहित है।

बुआ की शादी के लिए कॉमिडी नाइट्स में 'शादी के साइड इफेक्ट' का स्पेशल एपिसोड शूट किया गया, जिसका प्रसारण जल्द किया जाएगा। बुआ की शादी के समारोह में शामिल होने के लिए गेस्ट फरहान अख्तर और विद्या बालन भी आए।


 पिंकी बुआ की शादी में कॉमिडी के साथ जमकर डांस, मस्ती और धमाल हुआ। शादी के मौके पर पिंकी बुआ काफी खूबसूरत लग रही थीं।

 उन्होंने ब्राउन कलर का लहंगा पहना हुआ था। वहीं, शादी में शामिल हुईं विद्या बालन ने भी ब्राउन कलर की ड्रेस पहनी थी। फरहान और विद्या यहां अपनी फिल्म 'शादी के साइड इफेक्ट्स' का प्रमोशन करने आए थे।

बुआ की शादी से दादी दुखी है  इस शादी में कपिल की दादी, यानी पिंकी बुआ की मां, काफी दुखी थीं। उन्होंने अपने दर्द को हल्का करने के लिए शराब भी पी रखी थी। शो में उन्होंने नशे में धुत होने का शानदार अभिनय किया।

 शादी अटेंड करने के लिए कपिल शर्मा की पत्नी, यानी मिसेज शर्मा, भी मौजूद थीं। उन्हें भी बुआ की शादी का लंबे समय से इंतजार था। हालाँकि उनको भी बुआ की शादी से दुखी है , क्योकि हो सकता है , शादी बाद बुआ को अपने पति के  घर हमेशा के लिये जाना पड़ जाए।

खैर ये तो एक शो है जहाँ टी आर पी बढ़ाने के लिये तरह - तरह  के नाटक होते रहते है।  अब देखना है बुआ के शादी का साइड इफ्फेक्ट दर्शको को कितना पसंद आता है।  

Thursday, 13 February 2014

           
                     सीरियल्स लगा रहे महिलाओ के सपनो को पर ……




टीवी पर दिखाये जाने वाले सीरियल आज कई महिलाओ के सफलता का राज है।  तमाम परेशानियो व , मुसीबतो के वावजूद भी अपने पसंदीदा करैक्टर का सफल होना न उन्हें प्रभावित करता है , बल्कि अपने सपने को साकार करने में मदद भी करता है।  आज विभिन्न चैनलो पर दिखाए जाने वाले सेरिअल्स में  महिलाओ का स्ट्रगल व उनकी सफलता कि कहानी समाज की पूरी महिलाओ के लिए सकारात्मक सोच की पहली सीढ़ी है , जिस पर चढ़कर वो सफलता की बुलंदियों को चूमती है

 बहु का  नाम लेते ही दिमाग में चमकीली साड़ी में सजी-धजी घरेलू काम करने वाली बहू की इमेज बन जाती है। पर वर्त्मान  में जिस तरह से सेरिअल्स में महिलाओ को दिखाया जाता है वो उन बहुओ को एक रास्ता दिखाने का काम करती है।   टीवी सेरिअल्स में अक्सर महिलाओ को घर से बाहर निकलकर अपना सपना साकार करते हुए दिखाया जता है।  तभी तो कोई पति की मदद करने के लिए जॉब करने लगी है, तो कोई अपना अधूरा सपना पूरा करने में जुट गई है। शुरू हो चुकी बात को अगर 'दीया और बाती हम' की संध्या बिंदनी से आगे देखे तो तमाम मुसीबतो के बावजूद भी संध्या अपने आई पी एस बनने के सपने को साकार करने  में सफल हो गयी हैं।  



संध्या को अपने सपने को इतने पास से देखने के लिए बहुत कुछ झेलना व सुनाना पड़ा , पर अपने इरादे को वो कभी कमजोर नहीं होने दी।  ऐसी हमारे समाज में कई संध्या है , जो मुसीबतो के डर से अपने इरादे नहीं बदलते , और एक दिन सपनो को हक़ीक़त में बदलती है।



अगर एक दूसरे सीरियल कि बात करे तो ,  उतरन की मुक्ता भी कुछ नया करने के साथ घर को सपोर्ट करना चाहती है , तो उन्होंने शादी के बाद एक प्राइवेट नौकरी करनी शुरू कर दी। हालांकि, यहां मुक्ता के सामने कई तरह की प्रॉब्लम्स आ रही हैं लेकिन उसकी कोशिश है कि वह उन सभी को फेस करते हुए अपना काम करती चले।

वहीँ साथ  निभाना साथिया की गोपी भी अब आगे बढ़ने के लिए कदम उठा चुकी हैं। वह अपने बल पर अब अपनी जिंदगी की नई शुरुआत करना चाहती हैं। दरअसल, उनके परिवार से इशूज होने के बाद उन्होंने यह फैसा लिया। वहीं, सपने सुहाने लड़कपन के रचना भी अपने काम को पूरे जोश से आगे बढ़ा रही है।

ऐसे कई सेरिअल्स है जो महिला शसक्तीकरण को बढ़ावा देते है , और महिलाओ को स्वावलम्बी बनाते है।  ऐसे सेरिअल्स से समाज कि महिलाये अपनी शक्ति को पहचानती हैं , तथा अपने सपने को साकार करने कि एक नयी उड़ान पाती है।  
             महिलाओ की गलत तस्वीर बयां कर रहे डेली सोप्स ......



भारत में सैटेलाइट टीवी केआने से टेलिविजन प्रसारण का चरित्र पूरी तरह बदल दिया है। आज विभिन्न निजी चैनल अपने मुनाफे के आगे नैतिकता व सामाजिक उत्तरदायित्व को अनदेखा कर रहे है।  धारावाहिक का जो पैटर्न हुआ करता था निजीकरण ने उसको पूरीतरह बदल दिया।    व्यवसायवाद के इस सफ़र में आज  टीवी पर  समाज की असंतुलित तस्वीर दिखाई दे रही है। खासकर महिलाओं की छवि को मनमाने तरीके से तोड़-मरोड़कर पेश किया जा रहा है। इनमें समाज को आगे ले जाने के बजाय पीछे ले जाने की कोशिश नजर आती है।

लगभग हर धारावाहिक में महिलाओ को विभिन्न प्रकार के परीक्षाओ से गुजरना पड़ता है। लड़की को  बहु बनाने के लिए उन्हें तरह - तरह के  उलटे सीधे टास्क दिए जाते है।  कभी उनको नौकरानियों की तरह  काम करवाया जाता है , कभी पति या घर वाॅलो के द्वारा उसपर किये जाने वाले अत्याचारो चुप को चुप - चाप  सहने को कहा  जाताहै।


अक्सर सेरिअल्स में जब कोई बेटा शराब पीकर अपनी पत्नी को गाली देता है , तथा उसको बेरहमी से पीटता है , तो माँ बाप द्वारा उसको ऐसे करने से रोकने की बात को नहीं दिखया जाता है। वही दूसरी ऒर अगर बहु से खाना बनाने  में थोड़ी सी भी चुक हो जाए तो , उसपर होने वाले हंगामो को बढ़ा चढ़ा कर दिखाया जाताहै।

छोटी सी छोटी बात पर बहु को घर से निकालने की धमकी दी जाती है , दहेज़ के लिए प्रताड़ित किया जाता और इतना होने के वावजूद उसको शान्ति से सब सहने को कहाजाता है। ऐसा न करने पर न केवल उसे एक असंस्कारी बहू के रूप में दिखाया जाता है , बल्कि उसे असभ्य व झगड़ा करने वाली भी बहु बताया जाता है।



कलर्स पर आने वाले शो बानी में कुछ दिन पहले जो कांसेप्ट चल रहा था , उसे देख महिलाओ के बारे में गलत मैसेज जाता है।  धारावाहिक में नायिका को एक अच्छी बहु   बनने के लिए रोज नए - नए टास्क दिए जाते है , और सब कुछ सही ढंग से होने के बाद भी उसे ताने , घुड़कियाँ सुननी पड़ती है।  ताने सुनकर , जुल्म सहकर भी अगर वो खुद को अच्छी बहु साबित ना कर पायी तो उसे मायके भेज देने कि धमकी दी जाती है।

ऐसे शो में ज़रा से भी ये नहीं दिखाया जाता है कि अपने ऊपर हो रहे जुल्म के खिलाफ वो आवाज उठाती है , अपने अधिकार के लिए लड़ती है तथा उसपर होने वाले अत्याचार के लिए जिम्मेदार लोगो को वो सजा दिलाती है।

समझ में नहीं आता कि ऐसी महिलाएं आज कहां हैं? और अगर हैं भी तो क्या ये चैनल उन्हें दूसरी औरतों के लिए रोल मॉडल की तरह पेश करना चाहते हैं? सीरियलों में 'सहनशील' औरतों की कहानी बार- बार दोहराई जा रही है। और आश्चर्य तो यह है कि ऐसे टीवी सीरियलों की टीआरपी भी बहुत है। तो क्या यह मान लिया जाए कि दर्शक औरत का यही रूप पसंद कर रहे हैं?

टीवी का हमारे ऊपर बहुत गहरा प्रभव होता है , ऐसे में अगर इस प्रकार के शो सबके सामने परोसा  जाए तो , न इससे केवल महिलाओ कि अस्तित्व पर सवाल उठता है , बल्कि  महिला शसक्तीकरण  को भी आघात पहुचता है।  ऐसे में धारावाहिक के निर्देशको को बस फायदे के बारे में सोच कर सेरिअल्स नहीं बनाना चाहिए।  यहाँ जरुरत है समाज में महिलाओ कि स्तिथि को अच्छे से दिखया जाना चाहिए।  
                            फिर छोटे परदे पर दिखेंगे आमिर खान ........

 

दो  साल पहले टीवी टॉक शो में एक नयी कड़ी जोड़ने वाले बॉलीवुड के   मिस्टर पेरफेकसनिस्ट एक बार फिर टीवी पर दिखेंगे।  जी हाँ अपने पहले टीवी  टॉक शो सतयमेव जयते की सफलता के बाद  अब सतयमेव जयते पार्ट २ के साथ अगले महीने से टीवी पर फिर से दिखेंगे आमिर खान।

२०१२ में आये सतयमेव  जयते समाज में व्याप्त विभिन प्रकार के सामजिक मुद्दो को गम्भीरता से उठाकर लोगो की खूब बाह बाई लुटी।  दर्शको के इसके प्रति रूचि व रुझान को देखते हुए इसके दूसरे भाग की तैयार पहले जैसे ही की गयी है।

भाग १ में उठाये गए सामाजिक मुद्दो जैसे भ्रूण ह्त्या , होनेर किलिंग , घरेलु हिंसा दहेज़ प्रथा इत्यादि का देशको के ऊपर गहरा प्रभाव पड़ा था।  ऐसे में इस बार भी आमिर खान समाज के कुछ ऐसे ही सामाजिक मुद्दो के  साथ  सतयमेव जयते भाग  २  में दिखेंगे।

हालांकि एक सूचना के अनुसार इस बार शो के पैटर्न में कुछ बदलाव किये गये है।  इस बार शो में कुल मिलाकर १३ एपिसोड है , जिसे एक साथ न दिखाकर तीन  भागो में दिखाया जाएगा। ये तीनो भाग मुद्दे की गम्भीरता को ध्यान में रख कर तैयार किये गए है।

पिछली बार की तरह इस बार भी शो को विभिन्न चैनलो पर दिखाया जाएगा।  शो को अधिक से अधिकदर्शक मिले इसके लिए शो का प्रशारण रविवार को किया जाएगा ,  साथ ही आमिर खान  इसे टीएन और हासाओ में दब करने का भी प्लान कर रहे है ।

Wednesday, 12 February 2014

                    कपिल को टक्कर देने पूरी तैयारी से आ रही चुटकी ......



कहते है जब तक दो ताकतवर इंसान साथ हो तो न केवल वो एक दूसरे का सहारा बनते है , बल्कि एक दूसरे को सफल बनाने में भी अहम् भूमिका  निभाते है।  और जब कभी ये एक दूसरे से अलग होते है तो दोनों के लिए नयी चुनौतिया आती है।  कुछ ऐसे ही चुनौतिया कपिल शर्मा के सामने आने वाली है

 कॉमेडी नाइट्स विद कपिल से लोकप्रियता की बुलंदियों पर पहुंचने वाले कपिल शर्मा के लिए आने वाले दिन चुनौती भरे साबित होने वाले हैं। उनके  शो  को मात देने के लिए अब उनके ही,  उनके दुश्मन बन गए है।  अगले महीने से स्टार प्लस पर सुरु होने वाले लाफिंग शो मैड इन इंडिया  के होस्ट सुनील ग्रोवेर हर तरह से कपिल शर्मा के शो को चुनौती देने को तैयार है।


भले ही सुनील ग्रोवेर अपने शो कि तुलना कॉमेडी नाइट्स विथ कपिल से ना कर रहे हो , पर अपने शो को कॉमेडी नाइट्स   विथ कपिल से अधिक पापुलर बनाने के लिए व नए -  नए तरीके इजाद कर रहे है।  कॉमेडी नाइट्स में  केवल बॉलीवुड हस्तियों  को बुलाया जा रहा था , पर , मैड इन इंडिया में बॉलीवुड   के अलावा  दूसरे क्षेत्र के लोगो को भी  बुलाया जाएगा।


मैड इन इंडिया के पहले एपिसोड के पहले  मेहमान महान क्रिकेटर व  भारत रत्न  सचिन तेंदुलकर होंगे।  वहीँ आगे के भाग में योग गुरु बाबा रामदेव भी मैड इन इंडिया स्टेज पर दिखेंगे। सूत्रो के अनुसार योग गुरु के साथ एपिसोड कि शूटिंग हो चुकी है , हालांकि ये भाग कब प्रसारित किया जाएगा इसकी अभी कोई कोई सूचना नहीं है।  

 यही नहीं  हल ही में मिली एक जानकारी के अनुसार कपिल को चुनौती देने के लिए कई और कॉमेडियन अपना खुद का शो लेकर आने वाली है।   छोटे पर्दे का एक और मशहूर कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक भी  अपना शो लेकर आ रहे है। यही नहीं, खबर तो यह भी कॉमेडी नाइट्स की टक्कर में जिस शो की बात हम कर रहे हैं, उसमें कपिल के ही साथी किकू शारदा के शामिल होने की भी खबर है।




यह तो तय हो चुका है कि कपिल को टक्कर देने के लिए सुनील ग्रोवर जल्द ही 'मैड इन इंडिया' नाम का शो लेकर आ रही हैं। लेकिन जो दूसरा कॉमेडियन कपिल को टक्कर दे सकता है, उसका नाम क्रुष्णा अभिषेक है। जी हां गुत्थी के बाद अब कॉमेडी सर्कस की जान क्रुष्णा अभिषेक भी अपना अलग शो लेकर आ रहे हैं। खबर है कि फरवरी में क्रुष्णा सोनी चैनल के साथ नई पारी खेलने जा रहे हैं।

 सूत्रों ने बताया है, कॉमेडी नाइट्स में पलक का किरदार करने वाले किकू शारदा भी क्रुष्णा के साथ मिलकर दर्शकों को हंसाएंगे। अगर यह खबर सही निकलती है तो ये कपिल के लिए बड़ा झटका होगा क्योंकि सुनील ग्रोवर के बाद किकू कपिल के दूसरे साथी होंगे, जो उनसे अलग होंगे।


मिला जुला कर आने वाला समय कपिल के लिए काफी चुनौतियों से भरा होगा , क्योकि अब उनके ही उनको चुनौती देने को पूरी तरह तैयार हो गए है।