Monday, 26 August 2013



                                स्मार्ट फोन्स  की दौड़ में सैमसंग ने मारी बाजी

भारत में स्मार्ट फ़ोन्स की दौड़ में बाकि ब्रांड्स को पीछे छोड़ते हुए सैमसंग ने मरी बजी ,२०१३ में सबसे अधिक बिक्री कर टॉप पर रही , वही नोकिया  दुसरे  माईक्रोमैक्स   तीसरे एवं एप्पल चौथे स्थान  पर रही।
             कोरियन इलेक्ट्रॉनिक  क्षेत्र की प्रमुख कम्पनी सैमसंग अपने बेहतरीन फीचर्स एवं आकर्षक लुक से हर उम्र के लोगो की पहली पसंद बन गयी है ,भारत में मोबाइल कंपनियों के बिक्री से सम्बंधित सर्वेक्षण करने वाली संस्था "वाईस एंड डेटा " ने अपने सर्वेक्षण २०१३ में भारत में ब्यापार करने वाली तीस प्रमुख मोबाइल कंपनियों को शामिल किया था।  सर्वेक्षण में ११३२८ करोड़ के ब्यापार के साथ सैमसंग पहले पायदान पर , ९७८० करोड़ के साथ नोकिया दुसरे ,३१३८ करोड़ रूपये के साथ माईक्रो मैक्स तीसरे तथा १२९३ करोड़ के साथ विश्व की चर्चित कंपनी एप्पल चौथे स्थान पर रही। इसके साथ ही देश का  मोबाइल हैंडसेट बाजार १४.७ प्रतिशत की बढ़ोत्तरी के साथ ३५९४६ करोड़ रुपये पर जा पंहुचा ,जो कि २०११ - २०१२ में ३१३३० करोड़ रुपये पर था।
कम दाम में खास - सैमसंग ग्राहकों का मानना है क़ि सैमसंग अन्य कंपनियों की तुलना में कम पैसे में अधिक फीचर्स एवं बड़ी स्क्रीन देती है , ये सभी श्रेणियों के जरुरत को पूरा करती है साथ ही लम्बे समय से  इस पर हमारा विश्वास बना है।
नोकिया को झटका - सर्वेक्षण में नोकिया को झटका लगा है , पिछले कई सालो से पहले पायदान पर बरक़रार रही नोकिया एक पायदान लुढ़क कर दुसरे पायदान पर आ गयी है।  स्मार्ट फोन्स के मामले में नोकिया  लुमिया साल २०१३ में अच्छा ब्यापार करने में सफल रही है।

No comments:

Post a Comment